Latest Articles

बबूल के घरेलू उपाय: हर बीमारी का हल

बबूल के घरेलू उपाय: हर बीमारी का हल

बबूल के घरेलू उपाय: हर बीमारी का हल

अब तक हमने बबूल के बारे में बहुत कुछ जाना है, जैसे बबूल की पहचान, उसकी प्रजातियां, बबूल के नाम और उस के बहुत से गुणों के बारे में जानना है। अभी तक हमने दांतों,आंखो, पेट, सांस की बिमारी आदि रोगों में बबूल के लाभ के बारे में जानना है। अब आगे और किन बीमारियों से बबूल के फायदेमंद है देखते हैं।

नकसीर:-बबूल से नकसीर की समस्या दूर होती है। बबूल की तासीर ठंडी होती है इसलिए बबूल की फली और गोंद का प्रयोग किया जाता है। इसके खाने से नाक में खून बहने की समस्या से आराम मिलता है। 

मासिक धर्म बबूल के लाभ बबूल का चार से पांच ग्राम भुना हुआ गोंद लें।गेरू चार पांच ग्राम लें।इन को पीसकर सुबह सेवन करने से मासिक विकारो में लाभ होता है। 


जोड़ों के दर्द में:- जोड़ों के दर्द में कलियों को पीसकर चूर्ण बना लें। सुबह एक छोटी चम्मच नॉर्मल पानी से लेने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। 

घाव में लाभ:- बबूल के पत्तों को पीसकर घाव पर लगाएं। इससे घाव में जल्दी आराम मिलेगा। 

खाँसी में:- बबूल के पत्ते और तने की छाल का चूर्ण बनाएं। इसके एक दो ग्राम की मात्रा में शहद मिलाकर सेवन करने से खांसी में लाभ होता है। इसी प्रकार एक ग्राम बबूल के चूरन का सेवन करते से भी खासी ठीक होती है। 

शरीर के अंग में जलन होने पर बबूल की छाल का काढ़ा बनाकर उसे मिश्री के साथ मिलाकर पीने से जलन शांत होती है।

समस्या के लिए बबूल की छाल ,कीकर की फली और गोंद का बराबर बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। एक चम्मच दिन में तीन बार लेने से कमर दर्द में आराम मिलेंगे।

दाद खुजली में:- बबूल के फूलों को सिरके में पीस लें, इसे खुजली वाली जगह लगाने में लाभ मिलेगा। 


कोई टिप्पणी नहीं