Latest Articles

सनबर्न: कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

 सनबर्न: कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

सनबर्न: कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

सन्बर्न गर्मी में होने वाली त्वचा की समस्या है जो आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग के कारण बहुत बढ़ गयी है। सनबर्न में सूर्य स्रोत से पैरा बैगनी किरणों के कारण होती है।सूर्य की किरणें त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित क्षेत्रों में रक्त प्रवाह को बढ़ा कर प्रति क्रि या करती है जिससे त्वचा में सूजन होती है जिसे सनबर्न माना जाता है।सन बर्न एक दर्दनाक स्थिति है जो तेज धूप से होती है। इससे त्वचा लाल, सूजन वाली छाले, त्वचा पर लाल दाने और त्वचा दर्दनाक होती है। सनबर्न के कारण थकान, सिर दर्द, मतली या तक की बुखार भी हो सकता है। 

सनबर्न के कारण:-  

  • यूवी एक्सपोज़र:- सनबर्न का प्राथमिक कारण सूर्य या टेनिंग बैड जैसे कृत्रिम स्रोतों से आने वाली किरणों के अत्यधिक संपर्क में रहने से होती है।

  • तेज धूप:- दोपहर के समय में धूप सबसे तेज होती है। युवी की तीव्रता के कारण सनबर्न का खतरा बन जाता है।

  • अन्य कारक:- दवा का उपयोग ओजोन परत का क्षरण, अधिक ऊँचाई, आसमान और वायु प्रदूषण और त्वचा का रंग और प्रकार सन बन के जोखिम को प्रभावित करता है। 

सनबर्न के लक्षण:-

  • गर्मी:-प्रभावित त्वचा को छूने पर गर्म महसूस हो सकती है।

  • छाले:- गंभीर मामलों में छाले विकसित हो सकते हैं।

  • लालिमा और दर्द:- त्वचा लाल और सूजी हुई दिखाई देना साथ ही दर्द और जलन भी हो सकती है।

  • खुश्की:- शरीर में खुश्की होना या चमड़ी का फटना।

  • घमोरियां:- शरीर पर लाल या पानी वाले दाने होना इसमें जलन या दर्द होना।

  • हाइपरपिगमेंटेशन:- सनबर्न से त्वचा के रंग में दीर्घकालिक परिवर्तन हो सकते हैं, जैसे काले धब्बे होना या असमान त्वचा टोन।

  • त्वचा कैंसर:-बार बार धूप से सनबर्न से त्वचा कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

  • सनबर्न से त्वचा, जीवाणु या फंगस संक्रमण होने का खतरा अधिक हो जाता है। 

उपचार और रोकथाम।

  • मॉइस्चराइजर:- त्वचा को काम देने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं। विशेष रूप से ऐलोवेरा या सोया युक्त।

  • जलपेय:- त्वचा को सवस्थ और ताजा रखने के लिए खूब पानी पिएं।

  • धूप से बचें:- दोपहर के समय बाहर ना जाए या फिर अपने आप को कपड़े से कवर करें और छाया में रहे।

  • छाते और धूप के चश्मे का उपयोग करें।

  • ठंडा से करें त्वचा को आराम पहुंचाने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर ठंडा, नम कपड़ा रखें।सूर्य से सुरक्षा के लिए 30 या उससे अधिक एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं, खासकर।तैराकी या पसीना अाने के बाद कवर अप करें अपने शरीर अच्छे से ढक कर रखें। डी ले ढाले खादी वाले कपड़ों का उपयोग करें जोड़ें किनारे वाली टोपी पहने। 

Note:- यदि आपको सनबर्न के साथ बुखार हो या बुखार के साथ सनबर्न हो तो तुरंत डॉक्टरी की सहायता लें। 


कोई टिप्पणी नहीं