अमरूद की सब्जी रेसिपी | खट्टी-मीठी Amrood Ki Sabzi घर में बनाएं आसान तरीके से
अमरूद की सब्जी रेसिपी | खट्टी-मीठी Amrood Ki Sabzi घर में बनाएं आसान तरीके से
परिचय:-
अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही लाभकारी भी होता हैं। अमरूद केवल।फल के रूप में ही उपयोग किया जाता है बल्कि उसकी सब्जी भी बनाई जाती है जो खाने में लाभकारी है और स्वादिष्ट होती है।
अमरूद की सब्जी की रेसिपी कुछ इस प्रकार है।
सामग्री:-
अमरूद आधा किलो पके, हरे और थोड़े टाइट हो।
तेल दो टेबल स्पून।
हींग एक चुटकी।
राई आधा चम्मच।
मेथी दाना एक चौथाई चम्मच।
जीरा आधा चम्मच।
सौंफ आधा चम्मच।
अदरक एक इंच पिसा हुआ।
हरी मिर्च दो।
टमाटर मीडियम आकार के कटे हुए।
कश्मीरी लाल मिर्च तीन चौथाई चम्मच।
हल्दी एक चौथाई चम्मच।
धनियां पाउडर एक चम्मच।
रेसिपी।
अमरूद को काट लें, उनके बीज अलग कर दें, क्योंकि बीज कोई काम के नहीं है। अब एक बर्तन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, सौंफ, राई
हिंग, मेथी दाना, अदरक डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
पर तेर अलग दिखने लगे तो उसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालें और अच्छे से पकाएं।रखे मसाला जलना नहीं चाहिए।
ये सब भून जाए तो उसमें अमरूद के टुकड़े डालकर भूनें और एक कप पानी डालकर मंदी आंच पर पकाएं।
ये सब बक होने के बाद 5 मिनट में आपकी सब्जी तैयार है। इसमें ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें।
FAQ:-
Q1: अमरूद की सब्जी किस तरह के अमरूद से बनाई जाती है?
A: अमरूद की सब्जी के लिए पके हुए लेकिन थोड़े टाइट अमरूद का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा पके अमरूद सब्जी में बिखर जाते हैं।
Q2: क्या अमरूद के बीज हटाना जरूरी है?
A: जी हाँ, अमरूद के बीज को हटाना आवश्यक है क्योंकि ये कठोर होते हैं और खाने में अच्छे नहीं लगते।
Q3: अमरूद की सब्जी के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
A: अमरूद विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
Q4: यह सब्जी कितने लोगों के लिए पर्याप्त है?
A: आधा किलो अमरूद से 4-5 लोगों के लिए सब्जी बन जाती है।
Q5: अमरूद की सब्जी को क्या के साथ परोसा जाता है?
A: इसे पूड़ी, पराठा, रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं।
.webp)
कोई टिप्पणी नहीं